फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Surya Rural Sports Festival inaugurated at Sadhna Sthali

Sonipat News: साधना स्थली में सूर्या ग्रामीण खेल महोत्सव का किया शुभारंभ

Wed, 26 Feb 2025 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Surya Rural Sports Festival inaugurated at Sadhna Sthali
फोटो 10- सोनीपत के खरखौदा के साधना स्थली में सूर्या फाउंडेशन की ओर से आयोजित ग्रामीण खेल महोत्स
खरखौदा। सूर्या फाउंडेशन की ओर से साधना स्थली में चार दिवसीय सूर्या ग्रामीण खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि के रूप में कर्नल अशोक मोर ने दीप प्रज्वलित करके की। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। युवाओं को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में हिमांशु, विनोद महतो, शत्रुघ्न, गोपाल व भंवर सिंह ने शिरकत की। सूर्या फाउंडेशन के ट्रस्टी कामेश्वर ने कहा कि यह आयोजन न केवल युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक रहेगा, बल्कि पारंपरिक ग्रामीण खेलों को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। फाउंडेशन आदर्श गांव योजना, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग, स्कूल भारती आर्गेनाइजेशन व थिंक टैंक के माध्यम से 25 वर्षों से समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

खेल महोत्सव में बुधवार से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। आदर्श गांव योजना के प्रमुख प्रमोद आसरे ने युवाओं को समाज व परिवार के विभिन्न पहलुओं से जुड़ने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता के प्रमुख अजय खरसन ने बताया कि महोत्सव के माध्यम से युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed