फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Support for PM's appeal not to buy gold and demand for reconsideration

Sonipat News: पीएम की सोना न खरीदने की अपील को समर्थन के साथ पुनर्विचार की मांग

Mon, 11 May 2026 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 May 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Support for PM's appeal not to buy gold and demand for reconsideration
फोटो: सावित्री देवी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील को लेकर सोनीपत में मिश्रित लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। महिलाओं से लेकर स्वर्णकारों तक ने प्रधानमंत्री की मंशा को देशहित से जुड़ा कदम बताते हुए सराहना की है।
हालांकि, स्वर्णकारों ने माना कि इस अपील का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ेगा। कुछ कारोबारियों ने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई है।


लोगों का मानना है कि खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव, महंगाई और विदेशी मुद्रा पर बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रधानमंत्री ने यह अपील की है। सोना आयात पर होने वाले भारी विदेशी मुद्रा खर्च को कम करने के उद्देश्य से इसे एक आर्थिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

----------



प्रधानमंत्री का यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। सोने की खरीद कम होने से विदेशी मुद्रा की बचत होगी। हालांकि इससे ज्वैलरी कारोबार प्रभावित होगा, लेकिन राष्ट्रहित के सामने यह बहुत छोटी कीमत है।-बसंत जैन, स्वर्णकार।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----
मेरे परिवार में समारोह होने वाला है। वह काफी समय से सोने के कंगन बनवाने की तैयारी कर रही थीं। मगर प्रधानमंत्री की अपील सुनने के बाद मैंने फैसला किया है कि अब एक साल बाद ही सोने के गहने खरीदेंगी। प्रधानमंत्री बिना सोचे-समझे ऐसा नहीं कह सकते, जरूर इसके पीछे देशहित जुड़ा होगा। -सावित्री देवी, रेलवे रोड, सोनीपत।



-------
मैं प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करती हूं। यदि सरकार महंगाई और सोने की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए लोगों से सहयोग मांग रही है तो नागरिकों का भी दायित्व बनता है कि वह इस पहल में भागीदार बनें। -लक्ष्मी देवी, विकास नगर।

---------



स्वर्णकार समाज प्रधानमंत्री की भावनाओं और राष्ट्रहित में किए गए हर आह्वान का सम्मान करता है। देशहित में सरकार के साथ खड़ा है। हालांकि, यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि सोने के व्यापार से लाखों छोटे दुकानदार, कारीगर, श्रमिक और उनके परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। लंबे समय तक खरीद प्रभावित होने से उनके सामने रोजगार और आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। ऐसे में लोगों से आग्रह है कि जरूरत और संतुलन के अनुसार खरीदारी करें। -नीरज वर्मा, प्रधान, ज्वैलरी एसोसिएशन, बड़ा बाजार, सोनीपत।

फोटो: सावित्री देवी

फोटो: सावित्री देवी

फोटो: सावित्री देवी

फोटो: सावित्री देवी

फोटो: सावित्री देवी

फोटो: सावित्री देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed