फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Supply started at four CNG pumps

Sonipat News: चार सीएनजी पंपों पर शुरू हुई आपूर्ति

Mon, 25 Aug 2025 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Supply started at four CNG pumps
सोनीपत। लंबे इंतजार और परेशानी के बाद जिले के वाहन चालकों को आखिरकार राहत मिलनी शुरू हो गई है। गेल कंपनी की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की वजह से बंद हुई सीएनजी आपूर्ति अब जिले के चार पंपों पर फिर से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

यमुना नदी से गुजर रही गैल गैस कंपनी की मुख्य पाइपलाइन 18 अगस्त को जलस्तर बढ़ने पर क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिस कारण जिले के सीएनजी स्टेशनों पर सीएनजी की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई थी। सीएनजी नहीं मिलने से वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से लेकर निजी वाहन चालक तक रोजाना पेट्रोल-डीजल के विकल्प तलाशने को मजबूर थे। इस बीच, कंपनी ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए कुछ पंपों पर सीमित समय के लिए सीएनजी उपलब्ध करानी शुरू की है। योजना के तहत शुरुआत में कंपनी ने रोटेशन सिस्टम के तहत पंपों को आपूर्ति देने की तैयारी की थी, लेकिन वाहन चालकों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए अब रोजाना आपूर्ति का निर्णय लिया गया है। जिले के चार प्रमुख पंपों पर रोजाना मध्यरात्रि से सुबह छह बजे या उससे भी अधिक समय तक सीएनजी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


इन केंद्रों सीएनजी आपूर्ति
-सोनीपत सेक्टर-7 स्थित राज सीएनजी स्टेशन
-प्रेम सीएनजी स्टेशन, बड़वासनी
-ओम शांति फिलिंग स्टेशन, गोहाना रोड बाईपास
-अजय फिलिंग स्टेशन, लड़सौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed