फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Supply schedule released to deal with drinking water crisis in eastern region

Sonipat News: पूर्वी क्षेत्र में पेयजल संकट से निपटने के लिए आपूर्ति का शेड्यूल जारी

Sat, 15 Jul 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 15 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Supply schedule released to deal with drinking water crisis in eastern region
फोटो 44. पेयजल संकट के बीच हालात का जायजा लेते समय लोगों से बात करते मेयर निखिल मदान। संवाद
सोनीपत। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण गांव जाजल में रेनीवाल ठप होने से शहर के पूर्वी क्षेत्र में तीन दिन से पेयजल संकट बरकरार है। निगम की ओर से 60 ट्यूबवेल व 9 टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने के बावजूद लोगों की प्यास नहीं ब़ुझ रही है। पेयजल संकट के बीच मेयर निखिल मदान ने शुक्रवार को विभिन्न कालोनियों में जाकर हालातों का जायजा लिया। उसके बाद निगम की ओर से देर शाम पेयजल संकट से निपटने के लिए आपूर्ति का शेड्यूल जारी कर दिया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि नए शेड्यूल से काफी हद तक लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

यहां रोजाना पानी की आपूर्ति
नगर निगम की ओर से मॉडल टाउन बूस्टर से टीचर काॅलोनी, मॉडल टाउन व रेलवे कॉलोनी, एसई कोठी बूस्टर से ओल्ड हाउसिंग बोर्ड व चावला कॉलोनी और ओल्ड वाटर वर्क्स बूस्टर से जटवाड़ा, ऋषि कॉलोनी, सुंदर सांवरी, महावीर काॅलाेनी, सैनीपुरा, हनुमान नगर व ढेहा बस्ती में रोजाना पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

यहां 14 जुलाई से एक दिन छोड़कर होगी पानी की आपूर्ति
शहर के पूर्वी क्षेत्र की 21 कॉलोनियों में 14, 16, 18, 20 जुलाई व इससे आगे तक एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जाएगी। इनमें सुदामा नगर, राज मोहल्ला, कोट मोहल्ला, घोसी मोहल्ला, बड़ा हलवाई हट्टा, मोहल्ला कलां, बड़ी मस्जिद, राम बाजार, फैज बाजार, छोटी मस्जिद, पुलिस चौकी, देवी वाड़ा, छाेटा हलवाई हट्टा, लाल दरवाजा, ओल्ड महावीर कॉलोनी, न्यू महावीर कॉलोनी, जमालपुरा, जीवन विहार, मामचंद कॉलोनी, शिव कॉलोनी, चिंतपूर्णी कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, विकास नगर में पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सुजान सिंह पार्क व आईटीआई बूस्टिंग स्टेशन से जुड़ी कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति 14, 16, 18, 20 जुलाई व इससे आगे तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 15 जुलाई से एक दिन छोड़कर होगी पानी की आपूर्ति
पूर्वी क्षेत्र की 11 कॉलोनियों में 15, 17, 19, 21 जुलाई व इससे आगे तक एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जाएगी। इनमें ब्रह्म कॉलोनी, मॉडल टाउन, न्यू कॉलोनी, कच्चे क्वार्टर, तारा नगर, भगतपुरा, चार मरला, आठ मरला, राजेंद्र नगर, बत्रा कॉलोनी, ऋषि कॉलोनी, नंदवानी नगर में पानी की आपूर्ति की जाएगी।
पेयजल संकट में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। लोगों को पानी पहुंचाने के लिए यथा संभव प्रयास कर रहा है। कुछ बूस्टिंग स्टेशन पर नई मोटर भी लगाई जा रही है। साथ ही पानी के टैंकरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

निखिल मदान, मेयर, नगर निगम
यमुना में पानी का स्तर कम होने पर जाजल रेनीवाल से पेयजल आपूर्ति को बहाल किया जाएगा। तब तक शहर में लगे ट्यूबवेलों से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऐसे में लोग आवश्यकता अनुसार ही पेयजल का उपयोग करें। -निजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed