{"_id":"667703cc388b96c0cd07be19","slug":"supply-of-contaminated-water-in-patel-nagar-increasing-problems-of-people-sonipat-news-c-197-1-snp1003-120057-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पटेल नगर में दूषित पानी की हो रही आपूर्ति, लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पटेल नगर में दूषित पानी की हो रही आपूर्ति, लोगों की बढ़ी परेशानी
Sat, 22 Jun 2024 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो 13. सोनीपत के गन्नौर स्थित पटेल नगर में दूषित पानी से भरी बाल्टी। संवाद
गन्नौर। पटेल नगर में कई दिन से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनका आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शीघ्र पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
कॉलोनीवासी सचिन अत्री, बिजेंद्र कुमार, रामफल, मनजीत, मोहित व राजेश आदि ने बताया कि कॉलोनी में 33 फिट रोड के साथ लगती गलियों में कई दिन से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी में मिट्टी के साथ केमिकल की दुर्गंध आती है। ऐसे में उन्हें पेयजल के बंदोबस्त के लिए रोजाना मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है।
उन्होंने शिकायत विधायक से की तो जनस्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी भी मौके पर पहुंचा, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी है। शिकायत विभाग के ऑनलाइन पोर्टल और कार्यकारी अभियंता को भी दे रखी है। वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
वर्जन
पटेल नगर में पानी के कनेक्शन नालों के अंदर से है। कोई कनेक्शन मेें लीकेज है। इसकी वजह से दूषित पानी आ रहा है। फिलहाल टीम लीकेज कनेक्शन को ढूंढने का प्रयास कर रही है।-बसंत कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
वर्जन
दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायत अभी तक नहीं मिली है। यदि कहीं दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है तो उसको ठीक कराना जनस्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है।-डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम, गन्नौर