फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sunil Kumar won bronze in the Senior Asian Wrestling Championship

Sonipat News: सुनील कुमार ने सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य

Thu, 09 Apr 2026 06:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Apr 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Sunil Kumar won bronze in the Senior Asian Wrestling Championship
फोटो : कांस्य पदक विजेता अर्जुन अवार्डी पहलवान सुनील कुमार।
न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। किर्गिस्तान के बिश्केक में 6 से 12 अप्रैल तक आयोजित की जा रही सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में अर्जुन अवॉर्डी पहलवान सुनील कुमार ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। डबरपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने 87 किलो ग्रीको-रोमन में यह जीत दर्ज की।
सुनील कुमार की इस उपलब्धि से उनके गांव डबरपुर में खुशी की लहर है। परिवार के लोगों ने पूरे गांव में जश्न मनाया। मां अनीता देवी और भाई सुमित कुमार ने सुनील कुमार के प्रदर्शन पर खुशी मनाई और अगली प्रतियोगिता में उसके स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

रेलवे कुश्ती कोच एवं अर्जुन अवॉर्डी कृपाशंकर बिश्नोई के अनुसार सुनील कुमार अब तक सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में छह पदक जीत चुके हैं। इनमें एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed