Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sun team became the winner in the mixed hockey competition through penalty shootout.

Sonipat News: मिक्सड हॉकी प्रतियोगिता में पेनल्टी शूटआउट से सन टीम बनी विजेता

Wed, 30 Apr 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 30 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sun team became the winner in the mixed hockey competition through penalty shootout.
फोटो :01: सोनीपत के औद्यागिक क्षेत्र स्थित मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी को सम
सोनीपत। प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन की तरफ से संचालित हॉकी अकादमी के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैदान पर अंडर-14 मिक्स्ड हॉकी प्रतियोगिता में टीम सन ने पेनल्टी शूटआउट में क्लाउड को हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में घास के मैदान पर हुई प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। तय समय पर दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से निर्णय हो सका। टीम सन ने क्लाउड को 3-2 से पराजित किया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पहलवान अमित धनखड़ के पिता हरेंद्र धनखड ने टीमों को आशीर्वाद देेते हुए अपने अनुभव को साझा करते हुए खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन का ध्यान रखने की सीख दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान खेल शारीरिक सौष्ठव तक सीमित नहीं है। यह आपके भविष्य को बनाने में भी मददगार है। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवॉर्डी व भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान व प्रशिक्षक प्रीतम सिवाच ने कहा कि दिल में जुनून भरकर मेहनत की राह पर चलें तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती है। खेल हमें अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क सिखाते हैं। न जाने कितने खिलाड़ी हैं जिन्होंने कठिनाइयों के बावजूद खेलों के माध्यम से न केवल अपना नाम रोशन किया है, बल्कि देश का मान भी बढ़ाया, इसलिए हम खेलों को सिर्फ शारीरिक गतिविधि न मानकर उन्हें कॅरिअर और आत्म विकास का एक मजबूत जरिया समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। बालक और बालिका वर्ग से प्रत्येक श्रेणी में एक-एक खिलाड़ी का चयन किया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब मानू व जय, सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर आकाश व दिव्या, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर अंश व आकांक्षा, सर्वाधिक स्कोरर दिशु व अवनी तथा सर्वश्रेष्ठ मिड फिल्डर लक्ष्य व महक को चुना गया। वहीं राइजिंग स्टार माऊकी, आयुष एवं वंश बने।

फोटो :01: सोनीपत के औद्यागिक क्षेत्र स्थित मैदान में उत्कृष्ट  प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी को सम

फोटो :01: सोनीपत के औद्यागिक क्षेत्र स्थित मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी को सम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed