फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sultanpur commotion

दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज, जजपा नेताओं के हंगामा करने पर एसआईटी गठित

Fri, 11 Oct 2019 08:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
sultanpur commotion
गांव सुल्तानपुर के पास हुए संघर्ष के बाद नारेबाजी करते हुए एसपी से मिलने जाते जजपा नेता। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। सुल्तानपुर गांव के एक फार्म हाउस के पास जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े व फायरिंग के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक पक्ष से जजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री के बेटों समेत 60 तो दूसरे पक्ष के 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जहां जजपा प्रत्याशी पक्ष पर हत्या के प्रयास, मारपीट, हवाई फायर व तोड़फोड़ तो दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा हुआ दर्ज हुआ है। मामले को लेकर शुक्रवार को जजपा प्रत्याशी और अन्य नेता एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। जिस पर एसपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। वहीं एसपी से मिलने जाने के दौरान कई जजपा नेताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

विदित रहे कि वीरवार शाम गांव सुल्तानपुर के पास स्थित जमीन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। जिसमें एक पक्ष से गन्नौर से जजपा प्रत्याशी समेत कई लोग चोटिल हो गए। दूसरे पक्ष से भी चार लोग घायल हुए थे। जिसमें दो को गंभीर हालत के चलते खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। मामले में एक पक्ष से सेक्टर-14 निवासी सितेंद्र मलिक ने आरोप लगाया है कि सुल्तानपुर के पास 83 कनाल जमीन वक्फ बोर्ड की है। जिसकी गिरदावरी व पट्टा उसके नाम है। इस जमीन को लेकर रणधीर मलिक ने दिवानी मुकदमा किया था। जिसे लेकर पहले स्टेटस को हुआ और प्रशासन ने भादसं की धारा 145 की कार्रवाई की थी। बाद में कोर्ट ने उनके पक्ष में निर्णय दे दिया था। जिस पर वह वीरवार को अपनी जमीन की सफाई करने गए थे। इस पर रणधीर, तेजेंद्र, विनय, गौरव, सन्नी, प्रविंद्र, रविंद्र, विक्रम व संजय, मोनू, सतेंद्र राठी, रमेश उनके पास आए और कहा कि इस जमीन से दूर रहो। उनके मना करने पर उन्होंने 50-60 लोगों को बुला लिया था। उन्होंने उन पर ईंट, जैली व लाठियों से हमला कर दिया था। उनके पास हथियार भी थे। जिस पर उसके भाई ने जान बचाने के लिए अपने लाइसेंसी हथियार से फायर किए थे। इस दौरान उन्हें गोली चलने की आवाज भी सुनाई दी। उनके वाहनों को तोड़ दिया गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मामले में नामजद व अज्ञात लोगों पर भादसं की धारा 148, 149, 285, 307, 323, 427, 447, 506 व 25-54-59 में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से जजपा नेता रणधीर मलिक ने पुलिस को बताया है कि वह गन्नौर से जजपा प्रत्याशी हैं। वीरवार को उनकी पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला गन्नौर आए हुए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सुल्तानपुर में उनके फार्म हाउस पर कब्जा करने के लिए 25 से ज्यादा लोग आए हुए हैं। वह जेसेबी लेकर आए हैं। जिस पर वह अपना प्रचार बीच में छोड़कर अपने साथियों के साथ गाड़ी से सुल्तानपुर पहुंचा था। उसने बताया था कि वहां पर सितेंद्र मलिक, उसका भाई तेजिंद्र मलिक तथा 30 अन्य लोग हथियार लेकर वहां आए थे। उन्होंने उन पर फायर कर दिए थे। जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। उन्होंने वहां पर लगे सीसीटीवी तोड़ दिए थे। उसके भतीजे राकेश के सिर पर राड से हमला किया था। पुलिस ने जजपा प्रत्याशी के बयान पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ भादसं की धारा 48, 149, 285, 323, 427, 452, 506 के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दफ्तर में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
जजपा प्रत्याशी शुक्रवार को सैकड़ों लोगों के साथ एसपी दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने उनके मामले में गलत धारा जोड़ने का आरोप लगाया। इस दौरान समर्थकों व नेताओं के साथ एसपी से मिलने जाने को लेकर पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने कई लोगों को सीढ़ियों व कई को बाद में गेट पर रोक लिया। कुछ लोगों को एसपी से मिलवाया गया। एसपी प्रतीक्षा गोदारा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने इसे लेकर डीएसपी डॉ.रविंद्र कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी है।

गांव सुल्तानपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में झगड़े में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पक्ष ने एसपी से मुलाकात की है। जिसके बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। डॉ.रविंद्र कुमार, डीएसपी

जजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को एसपी दफ्तर में जाने से रोकते पुलिस कर्मी।

जजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को एसपी दफ्तर में जाने से रोकते पुलिस कर्मी।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed