फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   suicide, women, dowry, case, sonipat

फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, दहेज हत्या का केस दर्ज

Mon, 29 Jun 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
suicide, women, dowry, case, sonipat
गोहाना। गांव भैंसवान खुर्द में नवविवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला है। उसके पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल भिजवाया, लेकिन परिजनों ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉक्टरों की टीम से शव पोस्टमार्टम कराने की मांग की। शव को चिकित्सक ने गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भिजवा दिया। रविवार को पुलिस ने वहां चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पानीपत जिले में गांव बबैल निवासी धर्मबीर सिंह की बेटी अंजू (23) की शादी जनवरी में गांव भैंसवान खुर्द निवासी अनिल के साथ हुई थी। धर्मबीर सिंह का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति अनिल, सास सुरेश व ननद अंजू को दहेज कम लाने के ताने मारते हुए प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज की मांग को लेकर अंजू के साथ कई बार मारपीट भी की गई। दोनों पक्षों में पंचायती समझौता भी हुआ। 25 जून को अंजू करीब एक माह बाद मायके से लौटी थी। जिसके बाद उसकी मायके में परिजनों से बात नहीं हुई। धर्मबीर सिंह को शनिवार को सूचना मिली कि अंजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद वे गांव पहुंचे। धर्मबीर सिंह ने आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या करके शव को फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने धर्मबीर की शिकायत पर पति अनिल, सास सुरेश निवासी भैंसवान खुर्द समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। धर्मबीर सिंह ने शिकायत दी है कि उनकी बेटी की हत्या करके शव को फंदे पर लटकाया गया। मृतका के पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार, जांच अधिकारी, थाना बरोदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed