फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Suggestion to lay sewer line to get rid of waterlogging on Murthal Road

Sonipat News: मुरथल रोड पर जलभराव से निजात के लिए सीवर लाइन डालने का सुझाव

Sat, 23 Aug 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Suggestion to lay sewer line to get rid of waterlogging on Murthal Road
फोटो 03: सोनीपत में मुरथल रोड पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते मेयर राजी
सोनीपत। मुरथल रोड पर अग्रसेन चौक से यूनिक गार्डन तक दोनों तरफ जलभराव की समस्या को लेकर मेयर राजीव जैन ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की। इस दौरान कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़ ने सीवर लाइन डालकर जलनिकासी की व्यवस्था करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि रोड पर एक तरफ नाला अग्रसेन चौक से आगे आकर खत्म हो जाता है और दूसरी तरफ शुभम गार्डन के सामने से आकर अग्रसेन चौक से पहले खत्म हो जाता है। दोनों तरफ नालों को अधूरा छोड़ दिया गया। पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

यदि अधूरे नाले का निर्माण पूरा हो जाए तो जलभराव की समस्या खत्म हो सकती है। कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़ ने सुझाव दिया कि बाकी बचे हिस्से में पाइप डालकर पानी की निकासी सीवर लाइन के माध्यम से हो सकती है। इसके लिए सड़क, सीवर लाइन व अधूरे नालों का लेवल का सर्वे करवाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने कहा कि जल्द नगर निगम, लोक निर्माण विभाग एवं महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक कर इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed