{"_id":"644d7e73021fc0ab950b3d14","slug":"study-of-schemes-implemented-for-farmers-students-and-general-public-sonipat-news-c-17-1-138434-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसानों, विद्यार्थियों व आम जनमानस के लिए लागू योजनाओं का किया अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसानों, विद्यार्थियों व आम जनमानस के लिए लागू योजनाओं का किया अध्ययन
Sun, 30 Apr 2023 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 30 Apr 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो 37- मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से टैबलेट क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। लोक निधि शोध केंद्र (पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर) के अंतर्गत प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सोनीपत का दौरा किया। इस दौरान किसानों, विद्यार्थियों व आम जनमानस के कल्याण के लिए लागू की गईं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अध्ययन किया। उन्होंने प्रायोगिक रूप में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और फायदों की जानकारी प्राप्त की।
हरियाणा सरकार की गुड गवर्नेंस पहल के अध्ययन के लिए प्रदेश के भ्रमण पर आए दल की सुशासन यात्रा का पहला पड़ाव सोनीपत था। यहां एसडीएम राकेश संधू के नेतृत्व में दल प्रगतिशील एवं पद्मश्री अवाॅर्डी किसान कंवल सिंह चौहान के अटेरना स्थित फार्म हाउस पर पहुंचा। यहां बेबीकॉर्न, मशरूम, स्वीटकॉर्न, टमाटर के उत्पादन व प्रोसेसिंग यूनिट का अध्ययन किया।
कंवल सिंह चौहान व उनके पुत्र जैनेंद्र चौहान ने बताया कि उन्होंने 1998 में बेबीकॉर्न की खेती शुरू की थी। आज करीब 15-16 गांवों में यह खेती की जा रही है। वह आज अनेक लोगों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे मिश्रित खेती करते हैं, जिनसे प्रेरित होकर अन्य किसानों ने भी ऐसा किया। बेबीकॉर्न व स्वीटकॉर्न में पानी की खपत भी कम होती है। बैंयापुर के किसान संदीप ने बताया कि उन्होंने भी मेरा पानी मेरी विरासत योजना से प्रभावित होकर आठ एकड़ में धान की जगह कपास की फसल की बुआई की, जिससे उन्हें विशेष आर्थिक लाभ मिला है और पानी की बचत हुई है। इस दौरान कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक, उप-निदेशक डॉ. अनिल सहरावत, देवेंद्र कुहाड़ व जिला बागवानी अधिकारी डॉ. राकेश ने मेरा पानी मेरी विरासत व भावांतर भरपाई योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
दो विद्यालयों का किया दौरा
दल ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में दी जा रही स्कूली शिक्षा प्रणाली का अध्ययन किया। इसके लिए उन्होंने अकबरपुर बारोटा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और शहर में मॉडल टाउन स्थित मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने ई-अधिगम योजना का प्रायोगिक अध्ययन किया। दल में छात्र-छात्राओं से सवाल भी किए। हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान एवं गणित विषयों पर तर्क-वितर्क भी किया।
स्मार्ट क्लास रूम, अटल लैब, लैंगवेज लैब आदि की गंभीरता से समीक्षा की। मॉडल टाउन स्थित स्कूल में विद्यार्थियों ने दल को स्कूल का भ्रमण करवाया। दल ने विद्यार्थियों ने टैबलेट चलाने व विभिन्न लैब के बारे में पूछा, जिनका विद्यार्थियों ने सहजता से जवाब दिया। इससे दल बेहद प्रभावित हुआ। इस दौरान डीईओ नवीन गुलिया, बीईओ भारती, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार, प्राचार्य संजीव दहिया सहित अन्य मौजूद रहे।
ई-अधिगम योजना
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत हरियाणा सरकार ने ई-अधिगम योजना शुरू करते सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को योजना के तहत टैबलेट प्रदान किए हैं। टैबलेट में बच्चों को पर्सनलाइज्ड और अटेंटिव सॉफ्टवेयर के साथ प्री लोडेड कंटेंट और 2 जीबी डाटा निशुल्क प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत सरकार ने स्कूली बच्चों को डिजिटल तकनीक के साथ आगे बढऩे का अवसर प्रदान किया है।
दल में यह रहे शामिल
लोक निधि शोध केंद्र के तहत हरियाणा सरकार के गुड गवर्नेंस से जुड़े कार्यक्रमों व योजनाओं के अध्ययन के लिए पहुंचे दल में ध्रुव दूबे, मनीष आनंद, प्रतूल शर्मा, हर्ष खटाना, जयराम शर्मा, रोहित कुमार सोनी, योगेंद्र सिंह भदौरिया, बालाकोटेसवरा राव पूलिपाका, के.राहुल, वेंकटा रंगा चार्य फनिहारन, संदीप कुमार तिवारी, कौशल स्वंबर, अफजल इमाम और प्रदीप शर्मा शामिल रहे।