फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students Tanisha and Rajalakshmi won the quiz

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जीवीएम कॉलेज की छात्रा तनीषा व राजलक्ष्मी विजयी

Tue, 18 Oct 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Students Tanisha and Rajalakshmi won the quiz
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जीवीएम कन्या महाविद्यालय में एचआईवी विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव ने किया। सर्वप्रथम प्राध्यापिका रेनू पोपली ने विद्यार्थियों को एचआईवी से बचाव की जानकारी दी। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों से काउंसिलर सरोज ने प्रश्न पूछे। प्रतियोगिता के दौरान जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्रा तनीषा व राजलक्ष्मी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल से स्वीटी व दिनेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बुटाना से आशीष व विनय की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंत में उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान नागरिक अस्पताल से सुरेंद्र सोलंकी, कविता जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed