फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students sitting on dharna outside the Vice-Chancellor's office, assured of solution

मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे विद्यार्थी, समाधान का दिया आश्वासन

Fri, 25 Mar 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Students sitting on dharna outside the Vice-Chancellor's office, assured of solution
डीसीआरयूएसटी में कुलपति कार्यालय के सामने धरने पर बैठे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sonipat
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के करीब 65 विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। विवि के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने नारे लगाए। विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए विवि के रजिस्ट्रार डॉ. सुरेश कुमार व डीन डॉ. अनिल खुराना विद्यार्थियों के पास पहुंचे और उनकी बातें सुनीं। विद्यार्थियों ने अपनी शिकायत भी रजिस्ट्रार को सौंपी। रजिस्ट्रार ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि सोमवार तक उनकी मांगों का समाधान कर दिया जाएगा। विवि रजिस्ट्रार डॉ. सुरेश कुमार द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे विद्यार्थियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

डीसीआरयूएसटी में कुलपति कार्यालय के सामने धरने पर बैठे बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने बताया कि सिविल इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर 2021 में हुई थीं। एचओडी ने आरसीडी 2 के पेपर में 43 विद्यार्थियों की यूएमसी बना दिए थे। बाद में पांच विद्यार्थियों को पास कर दिया, जबकि 38 विद्यार्थियों को परिणाम रोक दिया। इसकी जानकारी नवंबर में मिली थी। उसके बाद से ही वे परिणाम को लेकर धक्के खा रहे हैं। यही नहीं दो बार हड़ताल भी कर चुके हैं, लेकिन आज तक आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। आज भी उनका परीक्षा परिणाम अधर में है। विद्यार्थियों का आरोप लगाया कि विवि प्रबंधन मनमाने तरीके से पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया है। कुछ विषय ऐसे जोड़ देते हैं, जिनका हमारे कोर्स से कोई लेना-देना नहीं होता। उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप 8वें सेमेस्टर में होती है, जबकि विवि प्रबंधन ने 7वें सेमेस्टर में ही इंटर्नशिप करवा दी। यही नहीं विवि प्रबंधन द्वारा मनमाने तरीके से क्रेडिट कम-ज्याद किए जा रहे हैं, जिसका असर हमारे प्राप्तांकों पर पड़ रहा है। इस बारे में कई बार विभागाध्यक्ष से बात की है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। इससे विद्यार्थियों में रोष व्याप्त है। इसी रोष स्वरूप विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कुलपति कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कहा कि अगर मांगों का सोमवार तक समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन

ये हैं मांगें
-क्रेडिट के बारे में पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट पर डाली जाए।
-सभी शाखाओं के क्रेडिट डालने से पहले विद्यार्थियों को अवगत कराया जाए।
-आरसीडी-2 के परिणाम को लेकर स्थिति जल्द स्पष्ट की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed