फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The duo of Daksh Verma and Manvi stood first in the debate

Sonipat News: वाद-विवाद में दक्ष वर्मा व मानवी की जोड़ी प्रथम, विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Wed, 28 Oct 2026 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The duo of Daksh Verma and Manvi stood first in the debate
- जिलास्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता की नौ विधाओं में खंड स्तर के विजेता विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन

फोटो 38: सोनीपत के एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विजेताओं के साथ बीईओ व शिक्षक। स्रोत: शिक्षा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को जिलास्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताएं 2026-27 हुईं। प्रतियोगिता में निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, कानूनी मुद्दों पर क्विज, भाषण, कविता पाठ, सामाजिक मुद्दों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, लघु नाटक और वाद-विवाद जैसी विधाएं शामिल रहीं।
वाद-विवाद में दक्ष वर्मा व मानवी की जोड़ी प्रथम, दिया व गीतांश द्वितीय और तनिष्का व हेरी तृतीय रहे। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में निशु ने पहला, चिराग ने दूसरा और हेमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में श्रुति प्रथम, अंजली द्वितीय और ज्योति तृतीय रही। ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग में वान्या प्रथम, प्रिया द्वितीय और तमन्ना तृतीय रही।
विज्ञापन

कविता पाठ में कनन प्रथम, तनिशा द्वितीय और प्रीत तृतीय रही। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में हंसिका प्रथम, वंशिका द्वितीय और भावना आंतिल तृतीय रही। कानूनी मुद्दों पर क्विज में चांदनी, हिमांशु और नेहा की टीम प्रथम, सोनाक्षी, तनिशा और स्नेहा की टीम द्वितीय तथा वंशिका, प्राची और ईशा की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु नाटक में मानवी, हर्षिका, मानसी, दिव्या, जिया और काजल की टीम प्रथम रही। दीक्षा, निकिता, तनीषा, अनीशा, गुंजन, अवनी, काफी और तन्नु की टीम ने दूसरा तथा भूमि, साक्षी, राधिका, नैंसी, महक, कनिका और तमन्ना की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में विधि प्रथम, लहर द्वितीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में निको प्रथम, कनिका द्वितीय और मयंक तृतीय रहा।

कार्यक्रम में गन्नौर के खंड शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता जिला नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ नीति ने की। राजकीय विद्यालय गुमड़ के प्रधानाचार्य रूपेंद्र पूनिया, गढ़ी ब्राह्मणान के प्रधानाचार्य अतुल खट्टर और बड़वासनी की प्रधानाचार्य मीना के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed