{"_id":"66e2152b88033ef85808f824","slug":"students-should-convert-their-ideas-into-startups-prof-sudesh-sonipat-news-c-197-1-snp1007-124396-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइडिया को स्टार्टअप के रूप में परिवर्तित करें छात्राएं : प्रो. सुदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइडिया को स्टार्टअप के रूप में परिवर्तित करें छात्राएं : प्रो. सुदेश
Thu, 12 Sep 2024 03:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21-सोनीपत के गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला विवि में कुलपति प्रो. सुदेश व अन्य के साथ
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट एंड काउंसलिंग सेल की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि छात्राएं उद्यमिता से संबंधित कौशल विकास पर ध्यान दें। आइडियाज को स्टार्टअप के रूप में परिवर्तित करने के लिए आगे आएं।
कुलपति प्रो. सुदेश ने छात्राओं को विश्वविद्यालय की ब्रांड एंबेसडर बताते हुए उन्होंने आह्वान किया कि वह अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। विश्वविद्यालय प्रशासन मूल्य आधारित पारंपरिक शिक्षा के साथ रोजगारपरक शिक्षा प्रदान कर अपनी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। छात्राओं ने अपने ट्रेनिंग अनुभव भी साझा किए। छात्राओं ने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान उनकी झिझक समाप्त हो रही है और उन्हें संवाद व व्यवहार कौशल विकसित करने में मदद मिली है। छात्राओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. श्वेता सिंह, डाॅ. अंशु भारद्वाज, अंशुल रुहिल, डाॅ. सीमा दहिया, अमित परमार, निखिल, सोमदेव, शिव कुमार व राकेश मौजूद रहे।