फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students should be told about copyright rules

Sonipat News: छात्राओं को बताए कॉपीराइट के नियम

Thu, 28 Aug 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 28 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Students should be told about copyright rules
फोटो 08- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में विस्तार व्याख्यान के आयोजन के दौरान मुख्य वक्ता
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में उद्यमिता पखवाड़ा के तहत जैव प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में कॉपी राइट : उल्लंघन एवं उचित उपयोग विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी, प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को कॉपीराइट के नियमों की जानकारी हासिल करने पर बल दिया। व्याख्यान में आईसीसी व आईपीआर इकाई का सहयोग रहा। मुख्य वक्ता रोहतक एमडीयू से औषधि विज्ञान विभाग के प्रोफेसर हरीश दुरेजा रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कॉपीराइट के आधारभूत ज्ञान के साथ संबंधित नियमों एवं अपेक्षाओं से अवगत कराया। साथ ही दैनिक जीवन से संबंधित विभिन्न उदाहरणों का उल्लेख भी किया। उन्हाेंने कॉपीराइट से जुड़े विभिन्न आर्थिक लाभ की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कॉपीराइट का महत्व बताते हुए कहा कि जब हम उद्यमिता का उल्लेख करते हैं तब बौद्धिक संपदा अधिकारों की चर्चा होना स्वाभाविक है। कॉपीराइट हमारे दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाला कानून है।

जैव प्रौद्योगिकी विभाग की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डाॅ. प्रगति ने बताया कि व्याख्यान में 75 छात्राओं ने भाग लिया। डाॅ. सविता, डाॅ. कुसुम ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed