फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students practiced for the Youth Parliament program

Sonipat News: छात्राओं ने युवा संसद कार्यक्रम के लिए किया अभ्यास

Sat, 22 Feb 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Students practiced for the Youth Parliament program
फोटो 06- सोनीपत के गांव खानपुर कलां ​स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में युवा संसद कार्य
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में 24 फरवरी को 17वें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग व संसदीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में सहकारिता, जेल, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला विवि की कुलपति प्रो. सुदेश करेंगी। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. श्वेता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की 55 छात्राएं भाग ले रही हैं। शुक्रवार से कार्यक्रम का अभ्यास शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि युवा संसद कार्यक्रम राजनीति कौशल के लिए एक प्रशिक्षण का काम करता है। छात्राओं में नेतृत्व की प्रतिभा को जन्म देता है। कार्यक्रम में सह छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. कृतिका दहिया, विधि विभाग की प्रभारी डाॅ. सीमा दहिया मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed