फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students planted trees under the banner of One Tree for Mother

Sonipat News: एक पेड़ मां के नाम के तहत विद्यार्थियों ने रोपे पौधे

Mon, 22 Jun 2026 08:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Jun 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Students planted trees under the banner of One Tree for Mother
गोहाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौता में ‘एक पेड़ मां के नाम’’’’ अभियान के तहत पौधा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौता में ग्रीन समर कैंप का शुभारंभ प्राचार्य कर्म सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कैंप में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
कैंप के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 12वीं कक्षा की छात्रा गरिमा से पौधरोपण करवाया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पौधे की नियमित देखभाल और संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कैंप के पहले दिन बच्चों को संतुलित आहार और नियमित व्यायाम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विद्यालय की भौतिक विज्ञान प्रवक्ता ज्योति, रसायन विज्ञान प्रवक्ता पुष्पा तथा डीपीई सविता ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कैंप का समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के प्रवक्ता अनिल वत्स रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed