फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students of GVM Girls' College spread a message of awareness by organizing an anti-drug rally.

Sonipat News: जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने नशा मुक्ति रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

Sat, 27 Jun 2026 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Jun 2026 05:29 AM IST
विज्ञापन
Students of GVM Girls' College spread a message of awareness by organizing an anti-drug rally.
फोटो : नशा मु​क्ति को लेकर जागरूकता रैली निकालती जीवीएम कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: महाविद्यालय
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जीवीएम कन्या महाविद्यालय में यूथ अगेंस्ट ड्रग सेल और टोबैको कंट्रोल सेल के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान के अध्यक्ष डॉ. ओपी परूथी और प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान थीम पर आयोजित इस रैली में कॉलेज की करीब 40 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर नशे, शराब और तंबाकू के सेवन के खिलाफ नारे लगाए तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

संस्थान के अध्यक्ष डॉ. ओपी परूथी ने कहा कि युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी शक्ति है और नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी विद्यार्थियों का दायित्व है। ऐसे जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. निहारिका ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी जरूरी है।

कहा कि युवाओं की सक्रिय भूमिका से ही नशा मुक्त भारत का संकल्प साकार हो सकता है। रैली के समापन पर छात्राओं ने नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed