फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students demonstrated at the university gate regarding their demandsStudents demonstrated at the university gate regarding their demands

Sonipat News: मांगों को लेकर विद्यार्थियों ने विवि के गेट पर किया प्रदर्शन

Sat, 25 Jan 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Jan 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated at the university gate regarding their demandsStudents demonstrated at the university gate regarding their demands
सोनीपत। राई स्थित एक विश्वविद्यालय में प्रबंधन की तरफ से उठाए गए सुरक्षा कदमों के विरोध में विद्यार्थियों का प्रदर्शन जारी रहा। वीरवार देर रात करीब 300 विद्यार्थियों ने विवि के गेट पर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना है कि विवि की तरफ से लागू किए गए नए सुरक्षा नियमों से उनकी गोपनीयता भंग हो रही है। कुलपति व विवि प्रबंधन के अन्य अधिकारी उनकी मांगों पर गंभीर नजर नहीं आ रहे। वीरवार रात को विवि के प्रशासनिक भवन के सामने खाली बैग लेकर इकट्ठा हुए और अपना विरोध दर्ज करवाया। विद्यार्थियों का आरोप है कि विवि प्रबंधन उन्हें मिलने का समय नहीं दे रहा, उनके फोन नहीं उठाए जा रहे, मेल पर भेजी शिकायतों का भी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा। आरोप है कि उन्हें मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित किया जा रहा है, जिससे सभी विद्यार्थियों में रोष बना हुआ है। विद्यार्थी प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed