{"_id":"38577cb6f6491600855031e6dc1d3ccc","slug":"students-attempted-kidnapping-assault-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के अपहरण का प्रयास, मारपीट मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं के अपहरण का प्रयास, मारपीट मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 04 Sep 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौरा रसूलपुर गांव के ग्रामीणों ने छात्राओं के अपहरण के प्रयास और मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न करने से खफा होकर गुरुवार को थाने में पहुंच कर नारेबाजी की और रोष प्रकट किया। ग्रामीणों के विरोध की सूचना पाते ही डीएसपी सतीश कुमार और थाना प्रभारी इंदिवर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और थाने से चले गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भौरा रसूलपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण थाने में पहुंचे और वहां हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने जो मामला दर्ज किया है उसमें कोई सच्चाई नहीं है। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने तोड़ मरोड़ कर रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने बताया कि गाड़ी में सवार तीनों युवकों ने ऑटो को टक्कर मार कर अॅाटो में बैठी छात्रा और उसकी बहन को जबरदस्ती कार में बैठाने लगे और जब ऑटो चालक ने इसका विरोध किया तो उन्होंने चालक के साथ मारपीट की। मामले को लेकर ग्रामीण सरपंच के पति पर भी आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को ऑटो चालक समुंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया था। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार ऑटो चालक गन्नौर के शिवालिक स्कूल के दो छात्र और दो छात्राओं को छुट्टी होने के बाद उनके गांव भौरा रसूलपुर में छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
जब ऑटो जफरपुर गांव के निकट पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार में सवार दो युवक गाड़ी से उतरे और ऑटो चालक के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच ऑटो में सवार विद्यार्थियों ने बीच बचाव किया तो उन्हें मामले से दूर रहने की बात कही। युवक मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर गोर्धन निवासी खेड़ी गुज्जर व एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। ग्रमीणों ने इस छात्राओं के अपहरण का प्रयास बताते हुए डीएसपी से उक्त छात्रा के बयान पर मामला दर्ज करवाने की मांग की है।
क्या कहते हैं डीएसपी सतीश कुमार
इस बारे में डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से मिली शिकायत के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी