{"_id":"655914b71799f0330b06bd14","slug":"student-accused-young-man-of-rape-molestation-and-beating-sonipat-news-c-197-1-snp1001-9558-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छात्रा ने युवक पर लगाया दुष्कर्म, छेड़खानी, पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छात्रा ने युवक पर लगाया दुष्कर्म, छेड़खानी, पिटाई का आरोप
Sun, 19 Nov 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। निजी शिक्षण संस्थान की छात्रा ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बाद में आरोपी ने उसके साथ शादी करने की बात कहकर समझौता कर लिया, लेकिन इसके बाद युवती का अपहरण कर परिजनों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। आरोप यह भी है कि उसके साथ पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मारपीट की गई।
पीड़िता ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर पुलिस पर इस मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। बाद में पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती ने बताया कि वह करीब सवा साल पहले अपनी सहेली के जन्मदिन पर आरोपी से मिली थी। इसके बाद वह अक्सर मिलने लगे। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इसी महीने के दूसरे सप्ताह में वह कुंडली क्षेत्र में गई थी। वहां आरोपी ने बेसमेंट में ले जाकर उसके साथ अभद्रता की और मारपीट की थी। वह वहां से निकलकर आ गई।
मामले की सूचना परिवार को दी और पुलिस को भी सूचित किया। इसके बाद आरोपी के परिजनों ने दोनों की शादी कराने की बात की। नहीं मानने पर परिवार को भी धमकाने लगे। बाद में कहा कि युवक जब 21 वर्ष का हो जाएगा तो दोनों की शादी करवा देंगे। दबाव में पीड़िता के परिवार ने समझौता कर लिया। पीड़िता का कहना है कि उसके बाद आरोपी उनके घर आकर धमकी देने लगा। इसी बीच वह किसी काम से राई क्षेत्र के विवि में अपनी सहेली से मिलने गई थी। वहां पर आरोपी पहुंच गया। उसने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। वह उसे गाड़ी में ले गए। रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई, कपड़े फाड़ दिए गए। शरीर पर काफी चोटें मारी। इसके बाद आरोपी उसे कुंडली थाना में ले गए। वहां भी उसके साथ मारपीट की। बाद में पीड़िता को बुलाकर शिकायत ली और मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली।