{"_id":"64ac616de02a8420980abb64","slug":"stuck-in-the-car-the-dead-body-of-a-young-man-dragged-for-five-km-on-the-highway-sonipat-news-c-197-1-snp1002-2690-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: गाड़ी में फंसकर हाईवे पर पांच किमी तक घिसटता चला गया युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: गाड़ी में फंसकर हाईवे पर पांच किमी तक घिसटता चला गया युवक का शव
Tue, 11 Jul 2023 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:20 AM IST
सार
गौरव शर्मा ने बताया कि सोमवार रात में वह कार में सवार होकर हिमाचल के शिमला से दिल्ली के चले थे। वह तड़के बहालगढ़ चौक पर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो वहां पर एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर हादसे के बाद युवक का शव एक अन्य वाहन में फंस कर पांच किलोमीटर तक घिसटता चला गया। पुलिस और शव की सूचना देने वाले राहगीर ने गाड़ी को रुकवाकर शव को बरामद किया। हादसा बहालगढ़ चौक पर हुआ था और शव बीसवां मील चौक से बरामद किया गया। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली की परमानंद कॉलोनी निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि सोमवार रात में वह कार में सवार होकर हिमाचल के शिमला से दिल्ली के चले थे। वह तड़के बहालगढ़ चौक पर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो वहां पर एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। शव डिवाइडर के बराबर में पड़ा था। उन्होंने अपनी गाड़ी को रोककर आगे जाकर ट्रैफिक बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने गौरव शर्मा से कहा कि वह प्लास्टिक का बैरिकेड उठा लें और उन्हें बताए कि शव कहां पर पड़ा है।
विज्ञापन
वह बैरिकेड लेकर पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान युवक का शव एक गाड़ी में फंस गया और उसके साथ घिसटने लगा। उन्होंने अपनी कार से वाहन का पीछा किया। वहीं पुलिसकर्मी भी अपने वाहन से पीछे-पीछे आए।
युवक का शव बीसवां मील चौक के पास गिर गया। उसके बाद पुलिस ने उसको उठवाया। युवक के पास कोई ऐसा कागजात नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। जांच अधिकारी एसआई समुंद्र सिंह ने बताया कि शव के ज्यादातर कपड़े फट गए हैं। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उसकी उम्र करीब 32 वर्ष है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।