फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Struggling for basic amenities: Ramphal Kundu

मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा : रामफल कुंडू

Sat, 29 Aug 2026 06:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Aug 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Struggling for basic amenities: Ramphal Kundu
इनेलो ने संगठन मजबूती और नूंह रैली की तैयारियों पर की चर्चा
विज्ञापन

खरखौदा। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की आगामी गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर सोनीपत रोड स्थित मिलन वाटिका में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 27 सितंबर को नूंह में जननायक देवीलाल की जयंती के अवसर पर होने वाली रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।
जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं की अनदेखी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि 9 सितंबर को दोपहर दो बजे अभय सिंह चौटाला मिलन वाटिका पहुंचेंगे। वहीं, 2 सितंबर को सुनैना चौटाला हलके के दौरे पर रहेंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने प्रदेश में पानी की समस्या और संविदा कर्मचारियों की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है और पानी के कनेक्शनों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। बैठक में प्रदीप गिल, कुणाल गहलावत, प्रीतम खोखर, रवींद्र मंडोरा, राजू धानक और रोहताश दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed