फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strong performance of male and female wrestlers of Sonipat in junior state wrestling competition

जूनियर राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में सोनीपत के पुरुष व महिला पहलवानों का दमदार प्रदर्शन

Mon, 21 Mar 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Strong performance of male and female wrestlers of Sonipat in junior state wrestling competition
जूनियर हरियाणा राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते पहलवान। संवाद - फोटो : Sonipat
खरखौदा (सोनीपत)। शहीद ताराचंद पहलवान व परमवीर चक्र विजेता कर्नल होशियार सिंह की स्मृति में गांव सिसाना में दो दिवसीय जूनियर हरियाणा राज्य कुश्ती प्रतियोगिता को सोनीपत के पहलवानों ने अपने नाम किया। ग्रीको रोमन स्पर्धा के साथ ही महिला वर्ग के मुकाबलों में सोनीपत के पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन किया। फ्री स्टाइल स्पर्धा में झज्जर पहले स्थान पर रहा। हिसार ने महिला वर्ग में दूसरा व फ्री स्टाइल में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि रोहतक फ्री स्टाइल में दूसरे व महिला वर्ग में तीसरे स्थान को प्राप्त करने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

हरियाणा कुश्ती संघ की ओर से स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) करनाल के पुलिस अधीक्षक एवं अर्जुन अवॉर्डी अनूप दहिया के नेतृत्व में यह प्रतियोगिता करवाई गई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान महिला वर्ग में हुए विभिन्न मुकाबलों में 155 अंक के साथ सोनीपत ने पहला, 115 अंक के साथ हिसार ने दूसरा व 105 अंक के साथ रोहतक ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रीको रोमन स्पर्धा के विभिन्न मुकाबलों में 100 अंक जीतकर सोनीपत ने पहला, पानीपत ने 95 अंक के साथ दूसरा व रोहतक ने 80 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि फ्री स्टाइल में 165 अंक के साथ झज्जर ने पहला, 115 अंक के साथ रोहतक ने दूसरा और 85 अंक के साथ हिसार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महिलाओं के फ्री स्टाइल स्पर्धा में 76 किलो भार वर्ग में जींद की प्रिया पहले, हिसार की रवीता कुमारी दूसरे व सोनीपत की राखी तीसरे स्थान पर रही। 72 किलो भार वर्ग में रोहतक की रीतिका ने पहला, सोनीपत की बिंदू ने दूसरा व झज्जर की सुनीता तीसरा स्थान हासिल किया। 68 किलो में फतेहाबाद की आरजू ने पहला, सोनीपत की निकिता ने दूसरा और रोहतक की खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 65 किलो में भिवानी की प्रियंका ने प्रथम, सोनीपत की सारिका ने द्वितीय व महेंद्रगढ़ की सुमित कुमारी तृतीय स्थान पर रही। 62 किलो में हिसार की ज्योति पहले, रोहतक की अंतिम दूसरे व झज्जर की प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। वहीं 59 किलो भार वर्ग में सिरसा की सिमरन ने पहला, सोनीपत की कुसुम ने दूसरा व रेवाड़ी की रवीना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री स्टाइल के 92 किलो भार वर्ग में भिवानी के नीरज को प्रथम, हिसार के प्रवीन को द्वितीय व जींद के प्रदीप को तृतीय स्थान मिला। 86 किलो में चरखी दादरी के मनीष ने पहला, झज्जर के सोनू दलाल ने दूसरा व रोहतक के नीतिश ने तीसरा स्थान पाया। 79 किलो के मुकाबलों में रोहतक के विक्की ने पहला, झज्जर के प्रविंद्र ने दूसरा और अंबाला के कर्णवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 74 किलो भार वर्ग के मुकाबलों में पानीपत का सागर पहले, रोहतक के राहुल दूसरे व गुरुग्राम के प्रतीक हुड्डा ने तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा ग्रीको रोमन के 97 किलो भार वर्ग में पानीपत के नीतेश ने पहला, हिसार के अजय प्रताप ने दूसरा व रोहतक के आशीष ने तीसरा स्थान हासिल किया। 130 किलो ग्राम भार वर्ग के मुकाबलों में सोनीपत के प्रवेश ने पहला, झज्जर के आकाश ने दूसरा और रोहतक के साहिल सांगवान ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेता पहलवानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed