फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strike: Strike continues in grain markets, Arhtiyas submitted memorandum to BJP, today CM will go to surround the house

हड़ताल: अनाज मंडियों में धरना जारी, आढ़तियों ने भाजपाइयों को सौंपे ज्ञापन, आज सीएम आवास घेरने जाएंगे

Wed, 21 Sep 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Strike: Strike continues in grain markets, Arhtiyas submitted memorandum to BJP, today CM will go to surround the house
ई-ट्रेडिंग प्रणाली के खिलाफ व बढ़ाई गई मार्केट फीस और एचआरडीएफ वापस लेने की मांग को लेकर जिले की अनाज मंडियों में आढ़तियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान आढ़तियों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक निर्मल चौधरी, सांसद आवास, राई से विधायक के आवास, भाजपा नेताओं के कार्यालयों पर ज्ञापन सौंपे। वहीं आढ़तियों ने बुधवार को करनाल में मुख्यमंत्री आवास के घेराव में शामिल होने का एलान किया। हड़ताल के चलते मंडियों में दूसरे दिन खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी के गेट पर अनाज मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के बैनर तले आढ़तियों का धरना जारी रहा। इस दौरान आढ़तियों ने सेक्टर-14 स्थित सांसद आवास पर उनके भाई रविंद्र कौशिक को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-15 में विधायक मोहनलाल बड़ौली के अलावा भाजपा नेता राजीव जैन व सेक्टर-14 में भाजपा नेता ललित बत्रा के आवास पर ज्ञापन दिए। आढ़तियों ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक मंडियों में फसलों की खरीद-फरोख्त बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि बुधवार को जिलेभर की मंडियों से काफी संख्या में आढ़ती करनाल पहुंचे। वहां पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस दौरान अनाज मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के चेयरमैन संजय वर्मा, प्रधान पवन गोयल, वरिष्ठ उप प्रधान अशोक कुमार, उप प्रधान विनोद गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रवीन गोयल, सचिव पवन बंसल, महावीर जैन, हरीश कुमार, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed