फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strike ends, paddy procurement picks up, 56,000 quintals sold

Sonipat News: हड़ताल खत्म, धान की खरीद में आई तेजी, 56,000 क्विंटल बिका

Sat, 21 Oct 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Strike ends, paddy procurement picks up, 56,000 quintals sold
सोनीपत। चावल निर्यातकों की हड़ताल खत्म होने के बाद जिले की मंडियों में धान की खरीद में तेजी आई है। गन्नौर व खरखौदा की अनाज मंडी में पांच दिन बाद खरीद शुरू हो गई। वहीं गोहाना व सोनीपत की अनाज में धान की खरीद में तेजी देखी गई। मंडियों में 56,000 क्विंटल धान की खरीद की गई है। धान की खरीद शुरू होने पर किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

चावल निर्यातकों की हड़ताल खत्म होने के बाद खरखौदा अनाज मंडी में 18,500 क्विंटल धान की खरीद हुई। वहीं सोनीपत अनाज मंडी में 16,000 क्विंटल, गन्नौर अनाज मंडी में 11,500 क्विंटल और गोहाना अनाज मंडी में 10,000 क्विंटल धान की खरीद हुई है। धान की खरीद में तेजी आने के बाद किसानों को काफी राहत मिल सकी। वहीं धान की कटाई भी तेजी से शुरू हो गई है। 15 अक्तूबर से देशभर के चावल निर्यातकों ने हड़ताल शुरू की थी। इसका किसानों पर भारी असर पड़ा। किसान अधिकारियों से मिलकर धान की खरीद कराने की मांग कर रहे थे। ऐसे में गोहाना व सोनीपत मंडी में दो दिन लोकल खरीद होने से किसानों को थोड़ी राहत मिली थी। अब निर्यातकाें की हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार को सभी मंडियों में धान की खरीद तेज होने से किसानों ने खेतों में फसल की कटाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed