फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strictness of traffic police, three bikes impounded, 16 challans issued

Sonipat News: ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, तीन बाइक इंपाउंड, 16 चालान काटे

Sat, 08 Feb 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 08 Feb 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Strictness of traffic police, three bikes impounded, 16 challans issued
फोटो 16- सोनीपत के खरखौदा में थाना कलां चौक पर बाइक का चालान करते ट्रैफिक पुलिस। संवाद
खरखौदा। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। ट्रैफिक यूनिट प्रभारी जगदीश के नेतृत्व में दिल्ली चौक व थाना कलां चौक पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने तीन बाइकों को इंपाउंड कर 16 वाहनों के चालान काटे।प्रभारी जगदीश ने बताया कि यह कार्रवाई यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से की गई। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें, क्योंकि यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके जीवन के लिए खतरा भी है। ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी जगदीश ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। ट्रैफिक यूनिट प्रभारी ने कहा कि भविष्य में भी पुलिस का अभियान जारी रहेगा, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed