Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Stopped Innova car with imprisonment, youth escaped with cash bag worth 1.90 lakh
{"_id":"5f21ca0a8ebc3e636c6651e1","slug":"stopped-innova-car-with-imprisonment-youth-escaped-with-cash-bag-worth-1-90-lakh-sonipat-news-rtk56638789","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसे में लेकर इनोवा कार रुकवाई, युवक 1.90 लाख की नकदी का बैग लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसे में लेकर इनोवा कार रुकवाई, युवक 1.90 लाख की नकदी का बैग लेकर हुए फरार
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी की इनोवा गाड़ी जिससे नकदी निकाली गई
- फोटो : Sonipat
Link Copied
कुंडली। मालवा पेट्रोल पंप के पास इनोवा गाड़ी पर मोबिल ऑयल डालकर स्कूटी सवार दो युवक गाड़ी के अंदर से 1.90 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। स्टील कारोबारी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 निवासी विनोद गौतम ने पुलिस को बताया है कि वह स्टील कारोबारी हैं। उनकी दिल्ली और यमुनानगर में स्टील की फैक्टरी हैं। वह बुधवार शाम अलीगढ़ से नकदी लेकर आ रहे थे। उनके साथ चालक कुलदीप भी था। उन्होंने टीडीआई के पास पेट्रोल पंप से अपनी इनोवा गाड़ी में डीजल डलवाया था। वहां से जब आगे चले तो एक स्कूटी सवार दो युवकों ने तेज निकलने का इशारा किया। उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। इसी बीच दूसरी स्कूटी सवार दो युवकों ने भी इशारा किया। जिस पर उन्होंने मालवा पेट्रोल पंप के पास अपनी गाड़ी रोक दी। गाड़ी से मोबिल ऑयल निकलते देख चालक जांच करने लगा। इसी बीच विनोद गौतम भी नीचे उतर गया। इसी दौरान स्कूटी से एक युवक उतरा और इनोवा गाड़ी से बैग निकालकर भाग गया। पेट्रोल पंप कर्मी ने उसे देखकर शोर मचाया तो विनोद गौतम को पता लगा। तब तक युवक भाग निकले। बैग में 1.90 लाख रुपये थे। पुलिस ने धोखाधड़ी से चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीडीआई के पास पेट्रोल पंप की सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है। जहां से इनोवा में डीजल लिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।