फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Stoning and firing on the farmers of Khurmapur, attempts to set fire by pouring oil

यमुना खादर में यूपी के किसानों का बवाल, खुर्मपुर के किसानों पर पथराव व फायरिंग, तेल डालकर आग लगाने का प्रयास

Fri, 12 Mar 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Stoning and firing on the farmers of Khurmapur, attempts to set fire by pouring oil
खुर्मपुर के पास यमुना खादर में किसानों पर हमले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : Sonipat
कुंडली (सोनीपत)। हरियाणा-यूपी सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर से हरियाणा के गांव खुर्मपुर के किसानों पर यूपी के जिले बागपत के गांव नंगला बहलोलपुर के किसानों ने हमला कर दिया। खुर्मपुर के किसानों यूपी के किसानों पर जमकर बवाल मचाने और पत्थर बरसाने के साथ ही फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया है। किसानों का आरोप है कि वह पुलिस के आने के बाद हमलावर मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कुंडली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरियाणा-यूपी सीमा के गांवों के किसान लंबे समय से जमीन के सीमांकन को लेकर आपस में भिड़ते रहते हैं। खासकर फसल की बिजाई व कटाई के समय किसान अपना हक जताने लगते हैं। इससे विवाद की स्थिति बन जाती है। इसी को दो दिन पहले खुर्मपुर के किसानों ने उनकी फसल को काटने का आरोप लगाया था। बाद में पुलिस के बुलाने पर यूपी के किसान फरार हो गए थे। गांव खुर्मपुर निवासी राजकुमार, मनोज कुमार, धर्मेंद्र, सचिन, रामगोल, धर्मेंद्र कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे कृषि कार्य करने के लिए यमुना खादर स्थित खेत में गए थे। उनका आरोप है कि जब वह खेत में पहुंचे तो यूपी के गांव बागपत के नंगला बहलोलपुर के 15-20 आदमी अपने हाथों में हथियार, लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर लेकर आ गए। उन्होंने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने उनकी तरफ फायरिंग कर दी। गोली उनके ट्रैक्टर में जा लगी। इससे शीशे टूटे गए। उन्होंने उनके ट्रैक्टर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास भी किया, उन्होंने वहां से भागकर जान बचाई। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। जिसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस से भी अभद्रता से बातचीत की। उन्होंने पुलिस के सामने भी हमला करने का प्रयास किया। बाद में अधिक पुलिस बल व अधिकारियों के आने के बाद यूपी के किसान मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किसानों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव खुर्मपुर के किसानों ने हमला करने की शिकायत दी है। जिसमें जांच की जा रही है। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।
रवि कुमार, थाना प्रभारी कुंडली।

यमुना खादर में किसानों के ट्रैक्टर पर हमला करतीं यूपी की महिलाएं।

यमुना खादर में किसानों के ट्रैक्टर पर हमला करतीं यूपी की महिलाएं।- फोटो : Sonipat

यमुना खादर में किसानों के ट्रैक्टर पर हमला करते यूपी के किसान।

यमुना खादर में किसानों के ट्रैक्टर पर हमला करते यूपी के किसान।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed