{"_id":"6158b06d8ebc3e6268469258","slug":"stolen-shoes-shop-sonipat-news-rtk62576272","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये के जूते चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये के जूते चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :21:
दुकान के ताले तोडक़र डेढ़ लाख रुपये के जूते चोरी
-सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार व जिला व्यापार मंडल ने चोरों को जल्द पकड़ने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला के पास दुकान के ताले तोड़कर चोर करीब डेढ़ लाख रुपये के जूते चोरी कर ले गए। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी की सूचना के बाद सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन व जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई की बात कही है।
दुकानदार सुरेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह पुरानी अनाज मंडी के जूत की दुकान चलाते है। वह शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो पाया कि चोर दुकान के अंदर से महंगे जूते चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोर डिब्बों के अंदर से जूते निकाल ले गए। खाली डिब्बे छोड़ गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चोरी की सूचना के बाद सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव जैन मौके पर पहुंचे और सिटी थाना प्रभारी सवित कुमार को चोरों को जल्द पकडने को कहा। सीआईए की टीम ने भी मौके पर जांच की। वहीं जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, अनिल कुमार सीटू, पार्षद अतुल जैन ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की।