{"_id":"66216a449fe5f16aa601f4a4","slug":"stock-of-medicines-reached-ayush-department-now-more-than-50-salts-in-dispensary-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117021-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आयुष विभाग में पहुंचा दवाइयों का स्टॉक, अब डिस्पेंसरी में 50 से अधिक साल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आयुष विभाग में पहुंचा दवाइयों का स्टॉक, अब डिस्पेंसरी में 50 से अधिक साल्ट
Fri, 19 Apr 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में रखा दवाइयों का स्टॉक। संवाद
गोहाना। उपमंडल नागरिक अस्पताल में मरीजों को अब आयुर्वेदिक दवाओं की कमी नहीं खलेगी। मुख्यालय की तरफ से दवाइयों का स्टॉक भेज दिया गया है। आयुष विभाग में अब 50 से अधिक साल्ट उपलब्ध हैं। वहीं मौजूदा समय में आयुष विभाग की ओपीडी भी 60 के पार पहुंच चुकी हैं।
नागरिक अस्पताल के प्रथम तल पर बने आयुष विभाग से क्षेत्र के मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का लाभ दिया रहा है। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का लाभ उठाने के लिए प्रतिदिन 60 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं। इन मरीजों में वायु रोग, मधुमेह, चर्मरोग, बीपी, श्वास रोग, बुखार आदि बीमारियों के मरीज शामिल हैं। अब नागरिक अस्पताल में दवाइयों का स्टॉक उपलब्ध होने के बाद मरीजों की सुविधा और बढ़ गई है। वहीं मरीजों को थैरेपी व योग की सुविधा भी दी जा रही है
दवाएं न होने से मरीजों की संख्या थी कम
आयुष विभाग में पहले दवा कम होने ओपीडी में मरीजों की संख्या पर पड़ रहा था। विभाग में दवा खत्म होने के कारण मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर पर निर्भर रहना पड़ रहा था। अस्पताल में दवाएं न मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब दवा का स्टॉक मिलने के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
वर्जन
विभाग के पास दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। ओपीडी बढ़ रही है। अस्पताल में मरीजों को ओपीडी के अलावा थेरेपी व योगा की कक्षा भी दी जा रही हैं। -डॉ. विनोद कुमार, वरिष्ठ आयुष चिकित्सा अधिकारी