{"_id":"674635ceeb31048ff60e3a67","slug":"state-team-won-silver-medal-in-north-zone-raleigh-ball-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1007-128321-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उत्तर क्षेत्र राेल बॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उत्तर क्षेत्र राेल बॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने जीता रजत पदक
Wed, 27 Nov 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। उत्तर क्षेत्र दूसरी सब जूनियर रोल बॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने शानदार करते हुए रजत पदक जीता है। सब जूनियर प्रतियोगिता पंजाब रोल बॉल एसोसिएशन व रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से करवाई गई। यह प्रतियोगिता 22 से 24 नवंबर को पंजाब के लुधियाना के गुरुनानक पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी।प्रशिक्षक एवं सोनीपत रोल बॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी ने बताया कि रोल बॉल प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र की करीब आठ राज्यों के लड़के और लड़कियों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रदेश की लड़कियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रदेश की टीम का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया था। प्रदेश की टीम में गुरुग्राम, रेवाड़ी व सोनीपत की चार-चार खिलाड़ी शामिल थी। प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रदेश की टीम का मुकाबले दिल्ली की टीम के साथ हुआ। इसमें प्रदेश की टीम ने 4-3 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। रोमांचक फाइनल मुकाबले में प्रदेश की टीम को उत्तर प्रदेश की टीम से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। इससे टीम काे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। प्रदेश की खिलाड़ी भव्या सिंह ने प्रतियोगिता में सर्वाधिक 13 गोल किए। रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम में सोनीपत से तेजस (गोल कीपर), पंखूरी, एंजल व लावण्या टीम में शामिल रही। गुरुग्राम से कनक शर्मा, शारनी रावत, अक्षिता, वृंदा त्यागी और रेवाड़ी से भव्या सिंह, दीवा कपूर, आस्था जैन (गोलकीपर), प्रियाल ठाकुर टीम में शामिल रही। विजेता टीम को मनीष नैन, सीता खत्री, विनोद कुमार, ओमदीप कौशिक, प्रिंस रावत, मोहित कुमार, अमित सैनी, धर्मेंद्र, मंजीत सैनी व अनूप शर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन