फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State's first solid waste management plant started in Murthal

मुरथल में प्रदेश का पहला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू

Mon, 16 Aug 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
State's first solid waste management plant started in Murthal
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लोकार्पण के दौरान सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली, सुरे? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। सीएम मनोहर लाल ने 200 करोड़ रुपये की लागत से मुरथल में स्थापित किए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं एनर्जी प्लांट को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लोकार्पित किया। उन्होंने कहा कि कूड़े से विद्युत उत्पादन की दिशा में सोनीपत का संयंत्र मील का पत्थर साबित होगा। संयंत्र की क्षमता अभी 750 टन प्रतिदिन व आठ मेगावाट प्रति घंटा विद्युत उत्पादन की है।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 2017 में जेबीएम ग्रुप के सहयोग से संयंत्र स्थापना की नींव रखी गई थी। इस संयंत्र से लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि सोनीपत-गन्नौर-समालखा-पानीपत के कचरा प्रबंधन के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित किया गया है, जिससे लोगों को विशेष राहत मिलेगी। घर-घर से कूड़ा एकत्रित करके संयंत्र में लाया जाएगा, जहां कचरे को विद्युत में परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बेहतरीन प्रयास किए जाएंगे। विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्लांट में बिजली उत्पादन के साथ कचरे से खाद का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे किसानों को फायदा मिलेगा। प्लांट में कूड़े से बनने वाली बिजली को ताजपुर स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आसपास के गांवों व सोनीपत शहर के लोगों को काफी फायदा होगा। इस दौरान गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी, सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व मंत्री कविता जैन, सीएम के पूूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, नगर निगम के महापौर निखिल मदान, नगर निगम पानीपत की महापौर अमनीत कौर, शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक डीके बेहरा, डीसी ललित सिवाच, नगर निगम सोनीपत के आयुक्त धर्मेंद्र सिंह, नगर निगम पानीपत के आयुक्त आरके सिंह, संयुक्त आयुक्त सुभाषचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed