{"_id":"6a8dff1e6e6ec04c5b01b328","slug":"state-level-been-troupe-competition-in-kurukshetra-on-september-2-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159399-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राज्य स्तरीय बीन दल प्रतियोगिता 2 सितंबर को कुरुक्षेत्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राज्य स्तरीय बीन दल प्रतियोगिता 2 सितंबर को कुरुक्षेत्र में
Wed, 26 Aug 2026 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से 2 सितंबर को सुबह 10 बजे मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर, कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय बीन दल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित बीन दल अपनी लोक कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने बताया कि हरियाणा की लोक संस्कृति में बीन वादन की विशिष्ट पहचान है। ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश की पारंपरिक लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ लोक कलाकारों को प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले दल को 75 हजार, द्वितीय को 60 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा पांच सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक विजेता को 10 हजार रुपये मिलेंगे।