फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State is becoming a hub of crimes: Abhay Chautala

अपराधों का हब बन रहा प्रदेश : अभय चौटाला

Sun, 11 Jan 2026 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
State is becoming a hub of crimes: Abhay Chautala
फोटो :15: इनेलो हलकाध्यक्ष भूपेंद्र दहिया की दिल्ली में हत्या के बाद सोनीपत के गांव नाहरी में उ
सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को गांव नाहरी पहुंचे और इनेलो युवा हलका अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ बिनू दहिया के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश तेजी से अपराधों का हब बनता जा रहा है। अपहरण, दुष्कर्म, हत्या और फिरौती जैसी घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं जो राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को दर्शाती हैं। उन्होंने बिनू दहिया हत्याकांड में हमलावरों की गिरफ्तारी न हो पाने पर चिंता जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ओमप्रकाश चौटाला के दिल्ली स्थित कार्यालय के पूर्व सचिव रहे सुरेश शर्मा के निवास पर भी गए। उन्होंने सुरेश शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, प्रदेश प्रधान महासचिव करण सिंह चहल, राई अध्यक्ष प्रदीप दहिया, गन्नौर अध्यक्ष विजेंद्र शेखपुरा, घरौंडा अध्यक्ष बलवान नंबरदार, युवा जिला अध्यक्ष विकास मलिक, बरोदा हलका अध्यक्ष सुरेंद्र सिरसाढ़, महिला जिला अध्यक्ष मनजीत फोगाट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed