फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State Bank thief walked in, open the strong room

स्टेट बैंक में घुसे चोर, नहीं खुला स्ट्रांग रूम

Sun, 21 Sep 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 21 Sep 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव बहालगढ़ स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में चोरों ने सेंध लगाकर नकदी उड़ाने का प्रयास किया। हालांकि स्ट्रांग रूम नहीं खुलने से चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। बैंक मैनेजर ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुआयना कर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
स्टेट बैंक आफ इंडिया की बहालगढ़ शाखा के प्रबंधक राजेश कुमार ने बहालगढ़ चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात चोरों ने बैंक में चोरी का प्रयास किया। उन्होंने बैंक के पिछले हिस्से में दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने स्ट्रांग रूम खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे नहीं खोल सके और बगैर कोई सामान चोरी किए भाग निकले। शुक्रवार सुबह जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो उन्हें दीवार टूटी मिली। जांच में कोई सामान गायब नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बंद कर दी थी बिजली सप्लाई
बैंक में प्रवेश करने से पहले ही चोरों ने वहां की बिजली सप्लाई बंद कर दी थी। जिससे बैंक के सीसीटीवी भी बंद हो गए। ऐसा लगता है कि चोरों को पहले से ही पता था कि सप्लाई बंद होने से सीसीटीवी बंद हो जाएंगे। जिससे चोरों की पहचान के लिए पुलिस को कोई सबूत नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले भी हुआ था चोरी का प्रयास
स्टेट बैंक आफ इंडिया की बहालगढ़ शाखा में करीब दो वर्ष पहले भी चोरों ने नकदी उड़ाने का प्रयास किया था। उस समय चोरों ने खिड़की और दीवार तोड़कर ही चोरी का प्रयास किया था। उस समय भी चोर स्ट्रांग रूम नहीं खोल सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed