फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Standing with the families of martyrs to bring the guilty to justice: SKM

दोषियों को सजा दिलाने के लिए शहीदों के परिवार के साथ खड़े हैं : एसकेएम

Thu, 07 Oct 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Standing with the families of martyrs to bring the guilty to justice: SKM
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि वह लखीमपुर खीरी मामले में दोषियों को सजा दिलाने के लिए शहीदों के परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को तुरंत बर्खास्त करने के साथ ही उनके बेटे की गिरफ्तारी की जाए। साथ ही सीएम मनोहर लाल को भड़काने वाला भाषण देने के चलते बर्खास्त किया जाए। एसकेएम ने केंद्र व यूपी सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो शहीदों के अंतिम अरदास दिवस पर न्याय के लिए बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा अभी भी अपने पद पर कायम हैं। उनके बेटे को भी यूपी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। केंद्र सरकार का किसान विरोधी चेहरा सामने आ रहा है। अब समय आ गया है कि गलत करने वालों को सरकार से हटाया जाए। एसकेएम ने घोषणा की कि वह लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड में न्याय के लिए संघर्ष को मुकाम तक पहुंचा जाएगा। एसकेएम किसान शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है। न्याय मिलने तक किसानों की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के अंतिम अरदास दिवस तक अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो एसकेएम लड़ाई को तेज करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में मंत्री अजय मिश्रा का आपराधिक इतिहास लखीमपुर खीरी में दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण जनता के सामने आ गया है। एसकेएम 25 सितंबर को एक सार्वजनिक सभा में उनके द्वारा किसानों को दी गई धमकी पर सवाल उठा चुका है। उन्होंने कहा कि एसकेएम मंत्री के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने या कड़े विरोध का सामना करने की चेतावनी देता है। उन्होंने पीएम के यूपी दौरे के दौरान लखीमपुर खीरी की घटना पर चुप्पी की भी निंदा की है।
विज्ञापन

तजिंदर विर्क पर मुकदमा दर्ज करना गलत
एसकेएम ने किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की निंदा की। उनका कहना था था कि लखीमपुर खीरी में उन पर हमला हुआ था और उन्हें निशाना बनाकर घायल किया गया था। एसकेएम की मांग है कि उन पर दर्ज किया गया मुकदमा तुरंत वापस लिया जाए। घटनास्थल के वीडियो में स्पष्ट है कि तजिंदर विर्क पर थार वाहन ने पीछे से हमला किया था, जब वह शांति से सड़क पर चल रहे थे। बाद में वह बेहोश अवस्था में सड़क पर पड़े थे और अन्य किसान उनकी मदद के लिए भाग रहे थे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहर लाल के इस्तीफा देने या हटाए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा
संयुक्त किसान मोर्चा नेताओं ने दोहराया कि सीएम मनोहर लाल के खिलाफ उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक उन्हें हटाया नहीं जाता या वह इस्तीफा नहीं देते। उन्होंने गलत बयान देकर टकराव की स्थिति बनाने का प्रयास किया है। यह स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed