फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SST and police seized cash worth Rs 10.96 lakh from a car

Sonipat News: एसएसटी व पुलिस ने कार से पकड़ी 10.96 लाख रुपये की नकदी

Fri, 04 Oct 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Oct 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
SST and police seized cash worth Rs 10.96 lakh from a car
फोटो :51: सोनीपत के राई स्थित जाखौली टोल प्लाजा पर कार से पकड़ी गई नकदी। संवाद
राई। स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) व पुलिस टीम ने कुंडली-गाजियाबाद-पलवल पैरिफेरल-वे स्थित जाखौली टोल प्लाजा पर लगाए गए नाके पर वाहनों की जांच करते हुए कार से 10.96 लाख रुपये बरामद किए हैं। जिसकी जानकारी आयकर विभाग की टीम को देने के साथ ही नकदी को कब्जे में लेकर ट्रेजरी में जमा करवा दिया गया है। इससे पहले एसएसटी की तरफ से वाहनों की जांच करते हुए एक करोड़ से अधिक की पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने के लिए प्रशासन की तरफ से जगह-जगह नाके लगाकर 42 एसएसटी टीमों को जांच करने के लिए तैनात किया गया है। यह टीम वाहनों की जांच करते हुए नकदी को अवैध रूप से लाने ले जाने से रोकती है। जिससे आदर्श आचार संहिता का पालन किया जा सके। वीरवार को एसएसटी की एक टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट सचिन के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ जाखौली टोल प्लाजा पर अंतरराज्यीय नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान यूपी की तरफ से आई कार को रोककर जांच की गई। टीम ने बैग की जांच करते हुए उसके अंदर से 10.96 लाख रुपये बरामद किए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने इसकी वीडियोग्राफी भी कराई। कार सवार से जब नकदी से संबंधित पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसने बताया कि वह दिल्ली की तरफ जा रहा था। वह नकदी लेकर आने को लेकर कोई कागजात नहीं दे सका। मामले की सूचना आयकर विभाग को दी गई। टीम ने नकदी को अपने कब्जे में लेते हुए इसे ट्रेजरी में जमा करवाया है।
विज्ञापन


-जाखौली टोल प्लाजा पर कार की जांच के दौरान 10.96 लाख रुपये मिले है। कार सवार नकदी लेकर जाने को कोई कागजात नहीं दे सका। नकदी को ट्रेजरी में जमा करा दिया है। अब पुलिस व आयकर विभाग की टीम इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, एसएसटी नाका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed