फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sports University students learnt Japanese fitness techniques and body conditioning

Sonipat News: खेल विवि के विद्यार्थियों ने जानी जापानी फिटनेश तकनीक और बॉडी कंडीशनिंग

Thu, 16 Oct 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 16 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sports University students learnt Japanese fitness techniques and body conditioning
फोटो 09: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में आयोजित कार्यशाला के दौरान विद्या​र्थियों
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में बुधवार को शारीरिक शिक्षा में खेल-आधारित दृष्टिकोण विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को जापानी फिटनेस तकनीक, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग व बॉडी कंडीशनिंग के नए आयामों से अवगत कराना रहा।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता टोक्यो जकूजी विवि से डॉ. नौकी सुजुकी, ईकुमी मिजुकुरा और किरिको आत्सुमी ने जापानी फिटनेस पद्धति, शारीरिक संतुलन, सहन शक्ति और मानसिक एकाग्रता से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की। मुख्य वक्ता ने प्रतिभागियों को जापानी स्ट्रेचिंग तकनीक, रेजिस्टेंस ट्रेनिंग और माइंड बॉडी को-ऑर्डिनेशन व्यायाम के व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किए।
विज्ञापन

कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि ऐसी अंतरराष्ट्रीय कार्यशालाएं विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह कार्यशालाएं न केवल उनके शारीरिक कौशल को बढ़ावा देंगी बल्कि अनुशासन, धैर्य और वैश्विक दृष्टिकोण को भी सशक्त बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश ने अपने जापान दौरे के अनुसार अपना अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कार्यशाला से छात्रों को जापानी अनुशासन व फिटनेस के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समझने का अवसर मिलेगा। इसमें प्रायोगिक सत्र का भी आयोजन हुआ। जिनमें प्रतिभागियों को जापानी शैली की विशिष्ट व्यायाम तकनीकों का प्रत्यक्ष और वीडियो प्रस्तुति से प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों का शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed