{"_id":"676cb34baaca08c679070051","slug":"sports-minister-gaurav-gautam-congratulated-asian-championship-gold-medalist-anshika-sonipat-news-c-197-1-snp1007-129829-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेल मंत्री गौरव गौतम ने एशियन प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता अंशिका को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेल मंत्री गौरव गौतम ने एशियन प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता अंशिका को दी बधाई
Thu, 26 Dec 2024 11:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में खेल मंत्री गौरव गौतम ने एशियन रोल बॉल प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अंशिका को सम्मानित किया। उन्होंने अंशिका को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। अंशिका ने 16 से 20 दिसंबर तक गोवा के मडगांव स्थित मनोहर परिकर इंडोर स्टेडियम में हुई एशियन रोल बॉल प्रतियोगिता में विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रही।
एशियन रोल बॉल प्रतियोगिता में अंशिका ने छह गोल किए थे। सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में खेल मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अंशिका को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियां विभिन्न क्षेत्र के साथ खेलों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। बेटियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश का नाम चमकाया है। अंशिका ने एशियन रोल बॉल प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाते हुए पदक जीता, यह हमारे लिए गर्व की बात है। गौरव गौतम ने प्रदेश सरकार की तरफ से अंशिका को हर संभव सहायता देने का आश्वासन किया है। इस दौरान विधायक निखिल मदान, अंशिका की मां मोनिका, विनोद कुमार, मनीष नैन मौजूद रहे।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura
विज्ञापन