फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sports

हरियाणा यूनाइटेड क्लब ने राई को 3-1 से हराया

Mon, 02 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Mon, 02 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
sports

शहर के सेक्टर-15 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब की ओर से तीन दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न इलाकों से आई 32 टीमें हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने किया।

विज्ञापन


गेस्ट ऑफ ऑनर कुलदीप सोलंकी, डॉ. मनोज राय, मुकुल वर्मा, सुरेश आर्य, यशपाल डूडेजा, परिमल कुमार रहे। क्लब के सचिव नरेश मलिक ने बताया कि फुटबॉल टूर्नामेंट पहले दिन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक चला। टूर्नामेंट में जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, नागपुर, मुंबई, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के कॉलेज व स्कूली करीब 228 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


ये रहा परिणाम
प्रतियोगिता के पहले मैच में हरियाणा यूनाइटेड क्लब ने राई को 3-1 से, दूसरे मैच में छोटूराम क्लब ने उत्तराखंड को 1-0 से हराया। वहीं इसी तरह दिल्ली ने कुरूक्षेत्र को 1-0 व सवेरा ने ओम शांति को 1-0 से मात दी। डीएवी सोनीपत ने ब्राइट स्कॉलर को 2-0, डीपीएम सोनीपत ने पीएम कामी 2-0 से और ओमेक्स ने हिंदू इंजीनियरिंग कॉलेज को 3-1 से पराजित किया। ड्रॉ के बाद हुई पेनल्टी मुकाबले में पीएम कामी ने जम्मू कश्मीर को 2-1 से और मुंबई ने नागपुर को 2-1 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed