फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   300 people examined in health camp, 45 diagnosed with cataract

Sonipat News: स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों की जांच, 45 को मोतियाबिंद

Mon, 31 Aug 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
300 people examined in health camp, 45 diagnosed with cataract
फोटो : सोनीपत के गांव ग्यासपुर में ​शिविर के दौरान चि​कित्सा दल का स्वागत करते सैनी सेवा ट्रस्ट
सोनीपत। सैनी सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को गांव ग्यासपुर में निशुल्क नेत्र एवं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में ग्यासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 300 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। जांच के दौरान करीब 45 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या मिली। इनमें से 14 मरीजों को ऑपरेशन के लिए अरपना अस्पताल करनाल भेजा गया।
विज्ञापन

शिविर में आंखों की जांच के अलावा ब्लड शुगर, ईसीजी, हड्डियों व जोड़ों की समस्या, घुटने और कमर दर्द सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे, दवाइयां, आई ड्रॉप और अन्य स्वास्थ्य सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

आयोजक दिलबाग सरोहा और सैनी सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन माया देवी ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्ण अंतिल और ज्योति मौजूद रहे। इस दौरान प्रमोद सैनी, विकास, रॉबिन राणा, संदीप दांगी, रामफल सैनी, मोहन लाल, करण सिंह सैनी, टॉनी और वीरेंद्र चिरस्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed