फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sporting National Club defeated Murthal 4-0

Sonipat News: स्पोर्टिंग नेशनल क्लब ने मुरथल को 4-0 से हराया

Sun, 08 Sep 2024 04:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Sporting National Club defeated Murthal 4-0
फोटो 25- सोनीपत के सेक्टर- 12 स्थित गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियो
सोनीपत। जिला फुटबॉल संघ की तरफ से शनिवार को पुरुष वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेक्टर 12 स्थित गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में जिलास्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रेम कुमार ओझा ने शिरकत की। संघ के प्रधान कुलदीप सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर से नौ टीमों ने प्रतिभागिता की। 6 सितंबर से शुरू की जाने वाली प्रतियोगिता बारिश की वजह से एक दिन बाद शुरू की गई। महासचिव नरेश मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में टीएम 7 क्लब ने राजलू गढ़ी बी टीम को टाई ब्रेकर मुकाबले में 4-2 से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में स्पोर्टिंग नेशनल क्लब की टीम ने मुरथल को 4-0 से हराकर अगले चरण में जगह बनाई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शेष मुकाबले रविवार को आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी हिसार के मसूदपुर में 19 सितंबर से आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान डीएफए सह सचिव सुरेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, अतिम लांबा, पुनीत, अंकुश गहलावत, दीपक दहिया, वीरेंद्र दहिया, पंकज गुलिया, ऋीवान, मंजीत, गगन, विशाल सिंह व प्रभात मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed