फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Speeding vehicle overturns; motorcyclist and mechanic injured.

Sonipat News: तेज रफ्तार पलटी, बाइक सवार और मैकेनिक घायल

Thu, 23 Jul 2026 07:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Jul 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Speeding vehicle overturns; motorcyclist and mechanic injured.
फाेटो: सोनीपत के गन्नौर में रेलवे रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी कार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। रेलवे रोड पर अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में बाइक सवार और श्रीराम इलेक्ट्रिकल पर कार्यरत मैकेनिक जयकरण गंभीर रूप से घायल हो गए। कार पलटने से दुकान के बाहर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने कार के नीचे दबे मैकेनिक को बाहर निकाला।

दुकान संचालक सुनील कुमार ने बताया कि जयकरण सामान लेने के लिए बाहर गए थे। इस दौरान तेज गति से आई कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी फिर दुकान के बाहर पलट गई। सुनील का आरोप है कि कार में सवार तीन-चार युवकों ने संभवत: शराब पी रखी थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। जांच अधिकारी जयवीर ने बताया कि चालक सांदल कलां गांव का रहने वाला है। वह किसी काम से गन्नौर आया था। जब वह शर्मा हॉस्पिटल के पास पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई। फिलहाल पुलिस को शिकायत नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed