{"_id":"6abd7de316bec961cd070586","slug":"special-gram-sabhas-will-be-held-in-all-gram-panchayats-of-the-district-tomorrow-sonipat-news-c-197-1-snp1003-161516-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कल होंगी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कल होंगी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाली सभाओं में ग्रामीण विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। ग्रामीणों से गांव के विकास के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे।
जन योजना अभियान के तहत वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने के साथ ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा होगी।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों की ग्राम सभाओं में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत संरक्षक भी आवंटित पंचायत में मौजूद रहकर कार्यवाही में सहयोग करेंगे और योजनाओं के चयनित लाभार्थियों का सत्यापन करवाएंगे।
विज्ञापन
बाल विवाह मुक्त गांव का बनाने का लेगें संकल्प
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पंचायत, स्वयं सहायता समूह, युवा क्लब, सफाई मित्र और स्वच्छता प्रहरियों के साथ गांव की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा होगी। कचरा प्रबंधन और गांव को स्वच्छ बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जल अर्पण अभियान के तहत पेयजल आपूर्ति, जल स्रोतों की स्वच्छता, हर घर जल व्यवस्था और जल संरक्षण के उपायों की भी समीक्षा होगी। ग्राम सभाओं में बाल विवाह मुक्त गांव बनाने को लेकर चर्चा और प्रस्ताव पारित करने की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा।
बजट के बिंदुओं की होगी समीक्षा
बैठक में पेयजल आपूर्ति, पानी निकासी, अमृत सरोवर, जलभराव, नशे की स्थिति, सामाजिक पेंशन लाभार्थियों के सत्यापन, ठोस कचरा प्रबंधन, सरकारी भवनों के रखरखाव और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।