फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Special cleanliness drive for clean Gohana continued on the fourth day also.

Sonipat News: स्वच्छ गोहाना के लिए चौथे दिन भी चला विशेष सफाई अभियान

Sat, 13 Jun 2026 09:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 13 Jun 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive for clean Gohana continued on the fourth day also.
गोहाना के सेक्टर-7 में सफाई अभियान के दौरान निरीक्षण करतीं नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ नगर परिषद का विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। इस कड़ी में सेक्टर-7 स्थित श्मशान घाट के पास सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने किया।
रजनी विरमानी ने कहा कि स्वच्छ गोहाना बनाने में नगर परिषद के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों का कूड़ा केवल नगर परिषद की कचरा संग्रहण गाड़ियों में ही डालें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने आसपास सफाई रखने का संकल्प ले तो गोहाना प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed