फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Special cleaning will be carried out from the classrooms to the sports grounds.

Sonipat News: कक्षाओं से लेकर खेल मैदान तक होगी विशेष साफ-सफाई

Thu, 27 Aug 2026 06:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Aug 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Special cleaning will be carried out from the classrooms to the sports grounds.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिले के सभी विद्यालयों और कार्यालयों में 29 अगस्त को श्रमदान दिवस और विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित होगा। इसका उद्देश्य विद्यालय परिसरों को स्वच्छ व सुरक्षित बनाना है। यह अभियान विद्यार्थियों, अभिभावकों और आमजन में स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि स्वच्छता एक निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं। अभियान के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी गतिविधियां शिक्षकों की निगरानी में करवाई जाएंगी। प्रत्येक कक्षा को दो समूहों में बांटा जाएगा, जिनके लिए शिक्षक प्रभारी नियुक्त होंगे। कक्षाओं, बरामदों, पेयजल स्थलों, शौचालयों, विद्यालय परिसर और खेल मैदान की सफाई की जिम्मेदारियां तय होंगी। विद्यालय मुखिया स्वयं भी अभियान का नेतृत्व और निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञान प्रयोगशालाओं की सफाई के लिए संबंधित विज्ञान अध्यापक समूह प्रभारी बनेंगे। प्रयोगशालाओं, अलमारियों, डिजिटल बोर्ड, पंखों और अन्य उपकरणों की भी विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि 29 अगस्त से प्रतिदिन प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों को स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के माध्यम से अभिभावकों और ग्रामवासियों को भी स्वच्छता बनाए रखने तथा मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिससे जन-जागरूकता अभियान अधिक प्रभावी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed