फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, yumna, taking money

यमुना से निकलने वालों से हो रही वसूली, पुलिस खामोश

Wed, 15 Mar 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Wed, 15 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
sonipat, yumna, taking money
गांव जगदीशपुर की तरफ यमुना किनारे बनाया गया बैरियर। - फोटो : bureau
यमुना किनारे बसे जगदीशपुर गांव में यूपी के लोगों ने बैरियर लगाकर अवैध वसूली शुरू कर दी है। यमुना पार करने वाले लोगों को बैरियर पर गुंडा टैक्स देकर ही आगे निकलना पड़ रहा है। बेशक यमुना में पानी आने की स्थिति में नाव से पार कराने के नाम पर कुछ रुपये लेने का प्रावधान है, लेकिन अब सूखी यमुना को पार कर रहे लोगों से ही 10 से 200 रुपये तक जबरन वसूली की जा रही है। इसके बावजूद पुलिस पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है। बैरियर पशुओं व शराब तस्करी का माध्यम भी बन चुका है। यहां पुलिस का कोई नाका नहीं होने के चलते आसानी से तस्करी की जा रही है। राई थाना पुलिस ने बिना जांच के उसे यूपी की सीमा में बताकर पल्ला झाड़ दिया है, जिसके चलते लोग लगातार यहां अवैध वसूली का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

जगदीशपुर के पास खेतों में झोपड़ी बनाकर रस्से के बैरियर बना दिए गए हैं और वहां उगाही का धंधा जोरों पर चल रहा है। यमुना पार कर अपना सामान व पशुओं को ले जाने वाले लोगों को यहां बनाए बैरियर पर बैठे यूपी के युवकों को कथित टैक्स के नाम पर रुपये देकर जाना पड़ता है। यहां प्रतिदिन लाखों का खेल होता है। उसके बाद भी पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मूक दर्शक बना हुआ है। कोई विरोध करता है तो उसे युवकों की गुंडागर्दी का शिकार होना पड़ता है। यही वजह है कि यहां से आवागमन करने वाले लोग इस अवैध वसूली का विरोध नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन

ये राशि लेने का है प्रावधान
कानूनी रूप से यूपी प्रशासन की तरफ से यमुना में पानी आने की स्थिति में उसे पार करने के नाम पर कुछ राशि लिए जाने का प्रावधान है। पानी आने पर पशुओं व अन्य लोगों को नाव में पार कराने के लिए व्यक्ति के 25 पैसे व पशु के पांच रुपये लेने का प्रावधान है। इसके विपरीत यहां अलग ही खेल खेला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये राशि की जा रही वसूल
बेशक यमुना नदी सूखने के कारण लोग पैदल या वाहन लेकर स्वयं ही यमुना पार रहे हैं, उसके बावजूद उनसे राशि वसूली जा रही है। अवैध वसूली का रेट चार्ट भी काफी अधिक है। इतना ही नहीं यह अवैध वसूली का रेट चार्ट रात होने पर दोगुना हो जाता है। यहां से आवागमन कर रहे लोगों ने यहां से गुजरने के एवज में दी जा रही राशि के बारे में बताया।
दिन में वसूली जाने वाली राशि
पैदल : 10 रुपये
बाइक सवार : 20 रुपये
कार-जीप : 50 रुपये
कैंटर व ट्रक : 100 रुपये
रात में यह रेट दोगुने हो जाते हैं और 20 से 200 रुपये तक वसूली होती है।
तस्करी का माध्यम बना बैरियर
बैरियर लोगों से अवैध वसूली का ठिकाना होने के साथ ही शराब व पशु तस्करी का माध्यम भी बना हुआ है। यहां से तस्कर आसानी से पशु व शराब लेकर निकल जाते हैं। उन पर नकेल के लिए यहां पुलिस का कोई प्रबंध नहीं है। इतना ही नहीं कोई वारदात कर बदमाश भी आसानी से यहां से निकल जाते हैं।
जगदीशपुर के पास यमुना घाट से सटा बैरियर राई थाना क्षेत्र में नहीं है। वह यूपी की सीमा में आता है। पुलिस इस क्षेत्र में रात को गश्त करती है। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि सहन नहीं की जाएगी।

-ऋषिकांत, राई थाना प्रभारी।
इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं हैं। अगर इस तरह कोई वसूली सोनीपत की सीमा में की जा रही होगी तो उसे सहन नहीं किया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और थाना पुलिस को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे।
-अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed