फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, without notice, purchase 1.18 caror rupees computer

ना नोटिस, ना मोल भाव, खरीद लिए 1.18 करोड़ रुपये के कंप्यूटर

Fri, 31 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Fri, 31 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर खरीद मामले में गड़बड़ी सामने आई है। कंप्यूटर खरीदने के लिए ना नोटिस निकाला गया, ना कंपनियों से मोल भाव किया गया और उसके बावजूद 1.18 करोड़ रुपये के कंप्यूटर खरीद लिए गए। यह खुलासा सीएम फ्लाइंग की जांच में हुआ है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। गड़बड़ी करने वालों पर अब गाज गिर सकती है, क्योंकि अब शासन स्तर से इस पर फैसला लिया जाना है। हालांकि अभी यूनिवर्सिटी प्रशासन को इस जांच रिपोर्ट के बारे में नहीं बताया गया है।
विज्ञापन

2015 में होनी थी 750 कंप्यूटर की खरीद
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में वर्ष 2015 में 750 कंप्यूटर खरीदे जाने थे। यह कंप्यूटर तीन बार में 250-250 खरीदने थे, जिसकी नियम के अनुसार पूरी प्रक्रिया होती है। इसके बावजूद नियमों को नजरंदाज करते हुए कंप्यूटर खरीदने शुरू कर दिए गए और इसकी शिकायत होने पर सीएम फ्लाइंग से जांच शुरू कराई गई। सीएम फ्लाइंग की जांच शुरू होते ही 500 कंप्यूटर की खरीद पर रोक लगा दी गई थी, जबकि 1.18 करोड़ रुपये के 250 कंप्यूटर पहले ही खरीदे जा चुके थे। उनकी खरीद में कमीशनखोरी का आरोप लगा था। इसकी जांच रिपोर्ट अब शासन को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

इस तरह पकड़ में आई गड़बड़ी
सीएम फ्लाइंग ने जांच करने के लिए कंप्यूटर खरीद से संबंधित सभी कागजात यूनिवर्सिटी से अपने कब्जे में लिए। जांच शुरू करते हुए देखा गया कि कंप्यूटर खरीद के लिए विज्ञापन नहीं निकाला गया है। हालांकि कुछ कंपनियों से कंप्यूटर की कोटेशन जरूर ली गईं और वह भी अलग-अलग कंप्यूटर की ली गई। किसी एक कंपनी के कंप्यूटर की कोटेशन अलग-अलग से नहीं ली गई, जिससे यह पता चल सके कि कौन-कौन किस दाम में उस कंपनी का कंप्यूटर देगा। इसके बाद मोल भाव भी नहीं किया गया और गुणवत्ता जांचने के लिए कोई कमेटी भी नहीं बनाई गई। यह सभी बात सीएम फ्लाइंग की जांच रिपोर्ट में लिखकर शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर खरीदने में गड़बड़ी की गई है। उसके लिए ना कोई विज्ञापन जारी किया गया और ना मोल भाव किया गया। गुणवत्ता जांचने के लिए कमेटी भी नहीं बनाई गई। यह सब कुछ जांच रिपोर्ट में लिखकर शासन को भेज दी गई है।
-अजीत सिंह, डीएसपी सीएम फ्लाइंग
कंप्यूटरों की खरीद मेरे कार्यकाल के दौरान नहीं की गई है। वहीं, इसकी जांच के बारे में भी मुझे जानकारी नहीं है।
-प्रो. टंकेश्वर कुमार, वीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed